गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नौ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि खरगचक निवासी कामेश्वर मुखिया की पत्नी कौशल्या देवी, बिट्टू मुखिया के पत्नी निर्मला देवी, बहादुर मुखिया की पत्नी सुशीला देवी,सोनमा निवासी दिनेश सदा की पत्नी रेखा देवी को 26 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वही वारंटी गोढ़ियारी निवासी मेदो सहनी के पुत्र शोभा सहनी, कांड के अभियुक्त बहादुरपुर निवासी रामानंद सिंह के पुत्र सन्नी कुमार तथा नशेड़ी सोनमा निवासी मोकिम के पुत्र मो फिरोज,निरसु के पुत्र नुर आलम, खरगचक निवासी बह्मदेव मुखिया के पुत्र दिलीप मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
