गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट बगरस के तहत आठवां लीग मुकाबला मेजबान टीम बगरस और नीमाचाँदपुरा के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मैच में नीमाचाँदपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बगरस की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बगरस के बल्लेबाज़ों ने शुरू से ही चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए नीमाचाँदपुरा के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा। मैदान के बाहर मौजूद दर्शकों ने हर बड़े शॉट पर तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीमाचाँदपुरा की टीम संघर्ष करती नजर आई और 15.5 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले के हीरो बीरबल कुमार रहे, जिन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाज़ी में 47 रनों की अहम पारी खेली और गेंदबाज़ी में 4 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयोजकों ने उन्हें सर्वसम्मति से मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
मैच के दौरान आयोजक भोला कुमार कुशवाहा, कॉमेंटेटर हरिहर बुक्का, डॉ. मनोज, अनुज, लाल साहेब, स्कोरर रामविनय, अंकित, सहयोगी पुरुषोतम कुमार, नंदकिशोर, साहिल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
