नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया से छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया गया है। अस्मिता कुमारी पति सोनू कुमार गम्हरिया निवासी ने अपने पड़ोसी रामजीवन यादव पिता रामदेव यादव पर अश्लील हरकत करने,गंदी-गंदी बातें बोलने व मना करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाई।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।तहकीकात के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
