नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
एस के महिला कॉलेज बेगूसराय में समाज मनोविज्ञान की रूपरेखा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस किताब की लेखिका डॉ संगीता कुमारी मनोविज्ञान विभाग एस के महिला कॉलेज बेगूसराय एवं डॉ निरंजन प्रसाद कुलसचिव आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना हैं।

यह किताब समाज मनोविज्ञान की है।यह मनोविज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए जो न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत पढ़ रहे हैं।उनके सेकंड सेमेस्टर के लिए सिलेबस पर आधारित किताब है।पहले से समाज मनोविज्ञान की किताबें उपलब्ध है मार्केट में। लेकिन वह क़िताबें बहुत महंगे हैं जिसमें उसके सिलेबस के मटेरियल बहुत कम मिलते हैं।वहीं डॉ संगीता कुमारी व डॉ निरंजन प्रसाद यादव द्वारा लिखित समाज मनोविज्ञान की रूपरेखा उसके सिलेबस पर आधारित है और इसकी कीमत भी बहुत कम है, जिससे कोई भी विद्यार्थी इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
यह पुस्तक रुद्र पब्लिकेशन नई दिल्ली के द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक विमोचन के दौरान प्राचार्य विमल कुमार,डॉ शिखा चौधरी,डॉ नीरज बाला, डॉक्टर सरफराज अहमद,डॉ कल्पना कुमारी,डॉ ललिता कुमारी,डॉ राजेश कुमार,डा गजाला तस्लीम,डॉ मोनिका कुमारी आदि मौजूद थे।
