नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में पोलियो उन्मूलन हेतु जागरुकता रैली निकाली गई। अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन मिश्रा ने की। इस दौरान बीएमसी गोपाल शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।इसमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और कार्यक्रम की जानकारी देना था।
पीएचसी परिसर से रैली शुरू हुई। दो बूंद दवा पोलियो हवा,पोलियो को जड़ से मिटाना है, पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर रक्षित करना है जैसे स्लोगनों के साथ थाना चौक होते हुए प्रखंड परिसर आदि का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य पल्स पोलियो अभियान के बारे में लोगों को जानकारी देना था।
रैली में बीसीएम उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र,अकाउंटेंट राजीव कुमार, फेसिलेटर संगीता कुमारी, कंचन कुमारी,अंजू कुमारी, लक्ष्मी देवी,रूक्मिणी देवी आदि मौजूद थे।
