गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
सरकारी निर्देश के तहत शनिवार को वीरपुर अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) भाई विरेंद्र ने की।
जनता दरबार में पूर्व से लंबित चार मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलें और उपलब्ध तथ्यों को सुना गया। सुनवाई के बाद तीन मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक साक्ष्य एवं गवाहों के साथ अगले शनिवार को पुनः उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया।

वहीं, एक मामले का दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
जनता दरबार के दौरान थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार, पुलिस बल तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों के दर्जनों फरियादी मौजूद रहे।


