गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक की 80 वर्षीय माता मालती देवी का शुक्रवार देर शाम पटना में निधन हो गया। बताया गया कि वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थीं और उपचाररत थीं।
शनिवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर बखरी प्रखंड के शकरपुरा स्थित पैतृक आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
रजनीकांत पाठक ने बताया कि उनकी माता पिछले एक सप्ताह से बीमार थीं। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। वे अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
शोक व्यक्त करने वालों में नगर परिषद की सभापति गीता देवी कुशवाहा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, पूर्व उपमुख्य पार्षद मनटुन सिंह, पार्षद उमेश पाठक, अधिवक्ता मधुसूदन महतो, भाजपा नेता अमरनाथ पाठक, कृष्णमोहन चौधरी, मोहन पोद्दार, विनोद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदेव राय, कृष्णमोहन सिंह, ललन पोद्दार, रामप्रवेश महतो, राजू कुशवाहा, सुमन सिंह, शाहनवाज खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बाद में सिमरिया स्थित गंगा घाट पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के अनेक लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


