नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से नागेन्द्र झा महिला कॉलेज लहेरियासराय,दरभंगा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का कुमारी ने गजब का प्रदर्शन किया और पूरे विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगिता के पहले राउंड में एसके महिला कॉलेज बेगूसराय की अनुष्का कुमारी ने बेहद उत्कृष्ट योग-प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया और निर्णायकों की सराहना प्राप्त की साथ ही दिसबर माह में भुवनेश्वर में आयोजित ईस्ट जोन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अनुष्का का चयन हो गया है जो बहुत गौरव का विषय है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज योगा कंपटीशन का आयोजन 16 – 17 नवंबर 2025 को किया गया था।
मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बिमल कुमार ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय बिहार से पहला विश्वविद्यालय है, जिसने अपने खेल कैलेंडर में इस प्रतियोगिता को 2023 में शामिल किया।उन्होंने कहा कि स्वस्थ व अनुशासित जीवन के लिए योग बहुत ही जरूरी है।हर छात्र, छात्राएं,शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को इसे अपने जीवनशैली में अपनाना चाहिए।विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि खेल में न केवल मनोरंजन का माध्यम है,बल्कि नौकरी और करियर की भी इसमें असीम संभावनाएं है।साथ ही महाविद्यालय की स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अर्चना कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अनुष्का के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
