नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं का जिला डेलीगेट के लिए चयन किया गया है।प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को जिला जदयू के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु नावकोठी प्रखंड से 15 डेलीगेट के नाम की सूची जिला निर्वाची पदाधिकारी को उपलब्ध कराई गई है।
इसमें प्रखंड अध्यक्ष के अलावा देवनंदन महतो,अरविंद कुमार, गोपाल महतो,यशवंत सिंह,कौशल प्रसाद सिंह,हरिनंदन कुमार, अरविंद पासवान, धर्मवीर कुमार,मनोज महतो,माला कुमारी, अर्चना कुमारी,अशोक राय,भुवनेश्वर कुमार एवं सुधीर कुमार को शामिल किया गया है।
