नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता हेतु बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने की।इस दौरान न्यू सर्वे रजिस्टर एवं ड्यू लिस्ट पर प्रशिक्षण सभी आशा को दिया गया, जिसमें कालम को सही-सही भरने की जानकारी दी गई।
वहीं आगामी फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम जो 10 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।वहीं एम आशा व एचपीवी टीकाकरण पर भी प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान बीएचएम आनंद ईश्वर, बीसीएम उषा कुमारी, बीएमसी गोपाल शर्मा, बीएमईए संदीप चन्द्र, डब्ल्यू एचओ शंभू चौधरी,आशा फैसि लेटर रुकमणी कुमारी, कंचन कुमारी,अंजू कुमारी एवं तीनों गुप की आशा मौजूद थीं।
