नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में मध्य विद्यालय पहसारा भवनगामा में प्राचार्य रामसुजान सिंह,व उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का में प्राचार्य शंभू महतो की अध्यक्षता में संगोष्ठी की गई।
वहीं प्राथमिक विद्यालय करैईटांर, समसा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार एवं संचालन राम मनोहर महतो ने किया।इस वार्षिक उत्सव स्पोर्ट्स- मीट-सह बाल मेला में हर वर्ग से हर खेल में तीन सर्वश्रेष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रखंड प्रमुख विद्यानन्द महतो,भाजपा मंडल महामंत्री सह बीस सूत्री सदस्य दीपक कानू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा मंडल मंत्री रामबोल सिंह व सुरेन्द्र महतो थे।
इस दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षक -श्याम कुमार,मुनव्वर अंसारी,शिक्षिका रजनी वर्मा,लता सिन्हा,डेज़ी कुमारी,कोमल कुमारी, लक्की कुमारी,रजनी कुमारी, चक्का में फोकल शिक्षक शुभम कुमार,शिक्षक संजीत कुमार, सिकंदर सहनी, देवकांत राय, शत्रुघन कुमार, शिक्षिका कुमारी साधना एवं अभिभावक उपस्थित होकर बच्चों का हौसला अफजाई किया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक कानू ने छात्रों एवं अभिभावकों से खेल से होने वाले बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक विकास के बारे में बताया।वहीं खेल में सर्वश्रेष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छः छात्रों को साल भर निःशुल्क शैक्षणिक वयवस्था कराने का जिम्मेदारी लिया।
