नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने की। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के 2027 तक फाइलेरिया मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक की गई।बैठक में 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन (MDA) अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर सर्वे,स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सुनिश्चित तरीके से दवा खिलाने (DOS) की रणनीति बनाई गई है।
बीएलटीएफ की बैठक में शत-प्रतिशत दवा खिलाने,10 फरवरी से 24 फरवरी तक अभियान चलाने, ईंटभट्टा,स्कूल (प्राइवेट एवं सरकारी)स्वास्थ्य केंद्र,उप स्वास्थ्य केंद्र एवं टीकाकरण स्थल पर फाइलेरिया की दवा खिलाना सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान बताया गया की दवा के प्रयोग करने पर मामूली प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है,इससे घबराने की जरूरत नहीं है।इस दौरान बीएचएम आनंद ईश्वर, बीसीएम ऊषा कुमारी, बीएमसी गोपाल शर्मा, बीएमईए संदीप चंद्र, डब्ल्यू एच ओ से शंभू चौधरी आदि मौजूद थे।
