By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: महिला एवं बाल विकास निगम, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में न्याय सखी विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > महिला एवं बाल विकास निगम, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में न्याय सखी विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बेगूसराय

महिला एवं बाल विकास निगम, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में न्याय सखी विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

AV BHARAT NEWS
Last updated: January 17, 2026 8:05 pm
AV BHARAT NEWS
3 months ago
Share
SHARE

अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को न्याय सखी (नारी अदालत) विषयक उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेगूसराय के सचिव श्री करुणानिधि आर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज एवं परिवार स्तर पर उत्पन्न होने वाले कई छोटे-छोटे विवादों का समाधान आपसी संवाद एवं समझ से संभव है, जिसके लिए न्यायालयीन प्रक्रिया में जाने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे समाधान से समय एवं धन की बचत होती है तथा लोग शीघ्र ही समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुलह केंद्र के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क विधिक सलाह उपलब्ध कराई जाती है तथा बलात्कार, मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय के जिला परियोजना प्रबंधक श्री गौरव हैदर अली खान ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली लैंगिक हिंसा को रोकने के लिए परिवार एवं समाज की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत बेगूसराय जिले के पाँच पंचायतों— धौली, राजापुर, रतनपुर, पगड़ा एवं सालिमचक में नारी अदालत का गठन किया गया है। नारी अदालत के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता होते हैं, जो लैंगिक हिंसा की रोकथाम, लैंगिक भेदभाव के समाधान, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन एवं पीड़ित महिलाओं को सहायता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में मणि भूषण मिश्र, केस वर्कर, वन स्टॉप सेंटर, बेगूसराय द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की विभिन्न योजनाओं— जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, पालनाघर, सामाजिक पुनर्वास कोष एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि लैंगिक हिंसा की शिकार महिलाएं एवं लड़कियां हेल्पलाइन नंबर 181 अथवा मोबाइल नंबर 9771468005 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

जिला मिशन समन्वयक, डीपीएमयू, बेगूसराय राज कुमार सिन्हा ने महिलाओं को रोजगार एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा की रोकथाम से संबंधित प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्रीमती वीणा कुमारी, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर, बेगूसराय द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की जानकारी दी गई। वहीं संजीत कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, डीपीएमयू, बेगूसराय द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम हेतु आंतरिक शिकायत समिति एवं स्थानीय परिवाद समिति के गठन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की गई।

नाव दूर्घटना व पानी में डुबने से बचाव की दी गई जानकारी
पदाधिकारी चले किसान के द्वार, वीरपुर प्रखंड में व्यापक किसान पंजीकरण अभियान शुरू
वीरपुर में मशीन से प्लम्बर मिस्त्री का गर्दन कटा, दर्दनाक मौत
नावकोठी के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
दूसरे दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#teghra
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शहीद दिनेश सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Next Article शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up