गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
ईद पर्व को लेकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बखरी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।
इस दौरान थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई मनीष कुमार पंडित, लाल बिहारी यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि ईद के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
