गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
परिहारा पंचायत के ऐतिहासिक खेल मैदान में बीपीएल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ संयुक्त रूप से जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव एवं लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने फीता काटकर किया।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गौरीपुर बेगूसराय) और तेरासी खगड़िया) के बीच खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले तेरासी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक
अमरजीत कुमार , तरुण कुमार, पंकज कुमार, गोपाल कुमार, राजू पासवान, दीपक साहनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन के मौके पर जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इससे खेल भावना के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।” वहीं लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा, “यह टूर्नामेंट न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने का एक सकारात्मक प्रयास भी है। हम ऐसे आयोजनों को आगे भी समर्थन देते रहेंगे।”
