गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बगरस में आयोजित श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अलौली और ओलापुर (चंदपुरा) की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस ओलापुर चंदपुरा की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। ओलापुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
टीम की ओर से आशीष कुमार ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रन नाबाद की पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 13.4 ओवर में 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अलौली की टीम ने केवल 1 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया और इस प्रकार 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
अलौली के कप्तान मनीष कुमार ने 58 रन नाबाद की बेहतरीन पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी अमरनाथ साहू के द्वारा प्रदान किया गया।
कॉमेंटेटर हरिहर, अजित सरकार, अनुज, सुनील कुमार साहनी,स्कोरर रामविनय, अंकित, आयोजक भोला कुमार कुशवाहा, पुरषोत्तम अबधेश गोस्वामी के अलावे मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही ।
