गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के लिए विद्यार्थी परिषद व्यापक रूप से अभियान चलाएगी। इसके लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सभी प्लस टू विद्यालयों में इकाई गठन कर समस्या संग्रह करेंगे।अभाविप बखरी नगर इकाई की बैठक में यह प्रस्ताव पारित की गई। बैठक में गोपालगंज में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन, स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई।
जिला संयोजक अनुभव आनंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाते हुए आज विद्यार्थी परिषद देश की युवा शक्तियों में राष्ट्र प्रथम की भावना से चिर ऊर्जा का संचार करने वाला छात्र संगठन है। शैक्षिक उन्नयन के लिए कार्य करते हुए समाज जीवन के हर क्षेत्र में आज विद्यार्थी परिषद की स्वीकार्यता है।उन्होंने कहा कि 3 से 5 जून तक गोपालगंज में में उत्तर बिहार का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित है।
जिसमें जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इस अधिवेशन में बिहार में शैक्षणिक सुधार और समसामयिक विषयों पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जायेगे। अधिवेशन से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे कार्यकर्ता संगठन के लिए और अधिक ऊर्जा से कार्य कर सकेंगे।
नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी एवं नगर मंत्री सौरभ कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसरपर नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी संगोष्ठी एवं प्रतिभा संगम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र के विद्यालय में शैक्षणिक कुव्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में स्थाई रूप से शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग की।
बैठक में नगर उपाध्यक्ष अनमोल कृष्णा, नगर सहमंत्री पुष्पम कुमार, कृष्णा पोद्दार, सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी शिवम् जलान, विवेक कुमार, प्रिंस कुमार सहित दर्जनों की संख्या में अभाविप कार्यकता मौजूद थे।
