By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: पर्रा में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » पर्रा में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ
शिक्षा

पर्रा में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 19, 2026 8:40 pm
AV BHARAT NEWS
1 week ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय

वीरपुर प्रखंड के पर्रा में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से रिमोट के माध्यम से विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्रा में मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर आयोजित समारोह में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय, जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव साकेत सुमन, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वाति कुमारी, मध्य विद्यालय पर्रा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा, संकुल समन्वयक शंकर महतो तथा पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर वर्ग संचालन का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका स्वाति कुमारी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों को चादर, माला एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि राज्य सरकार ने नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर प्रत्येक प्रखंड में मॉडल विद्यालय स्थापित करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

वहीं, मध्य विद्यालय पर्रा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा और वे शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल को शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर ऋषव कुमार, निशांत झा, डॉ. अखिलेश कुमार, गंगाधर, कुंदन, रामसुजान, मुकेश कुमार, निधि प्रिया, प्रगति कुमारी, मनोरंजन कुमार सिन्हा सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

70वीं बीपीएससी परीक्षा में बखरी के दो प्रतिभागियों ने लहराया परचम
पीएमश्री मध्य विद्यालय सकरबासा में दीक्षांत समारोह का आयोजन
स्कूलों में बच्चों को लू से बचाव की दी गई जानकारी
प्रभार नहीं सौंपने पर प्रधानाध्यापक विरंची यादव निलंबित
बखरी डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू करने की मांग को लेकर अभाविप का आक्रोश मार्च, छात्र भूख हड़ताल पर बैठे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article साहित्य अकादमी के लिए डॉ. जाफरी लिखेंगे फज़लुर रहमान हाशमी का जीवनवृत्त
Next Article केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, बोले- बेगूसराय विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up