गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा का परिणाम काफी उत्साहजनक रहा। कुल 1361 परीक्षार्थियों में से 658 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के 193 छात्रों में से 102 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस विद्यालय की छात्रा खुशबू कुमारी ने 482 अंक लाकर राज्य स्तर पर 9वां स्थान हासिल कर प्रखंड का नाम रोशन किया। वहीं शिवम (472), रमण (456), नेहा (453) और अश्विनी कुमार (451) ने भी बेहतर अंक प्राप्त किए।
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा के 209 छात्रों में से 78 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस विद्यालय से शुभम ने 480, निकिता ने 476, अंकित ने 475, राजा ने 464, सुहानी ने 454 तथा मीनाक्षी और चाहत ने 450 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
गांधी स्मारक प्लस टू स्कूल, नौलागढ़ के 268 विद्यार्थियों में से 123 ने प्रथम श्रेणी हासिल की। इनमें 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। हर्ष कुमार ने 477 और अंशु कुमारी ने 464 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
बीपीएस प्लस टू स्कूल, वीरपुर के 316 छात्रों में से 129 प्रथम श्रेणी से पास हुए। यहां सुशीला कुमारी (464), कोमल (461), आदिश शर्मा (457), पिंकेश (451) और आकांक्षा (443) ने अच्छे अंक प्राप्त किए।
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वीरपुर पश्चिम के 87 विद्यार्थियों में से 58 प्रथम श्रेणी से सफल हुए। इसमें अंकुश (453), अदिति राज (436), गायत्री (436) और दिव्या (423) प्रमुख रहे।
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डीहपर के 126 छात्रों में से 57 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस विद्यालय में छोटी कुमारी (470), कामनी (466), प्रिया (441) और श्वाती (439) ने बेहतर प्रदर्शन किया।
वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदर के 162 छात्रों में से 111 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस विद्यालय के अक्षत प्रहर्ष (468), ईशा भारती (467), अंकित भारती (466), आदित्य एवं रोहित (465) तथा आदित्य राज (460) ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
प्रखंड के इस शानदार परीक्षा परिणाम से अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। सभी सफल विद्यार्थियों को बधाइयां दी जा रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।
