नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय नावकोठी में शनिवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रखंड स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम अंतर्गत विज्ञान एवं गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में जिले से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का के संजीत कुमार,मध्य विद्यालय महेशवारा के शिवानी के द्वारा पीबीएल पर चर्चा एवं उससे संबंधित सभी कार्य पूर्ण करने की बात कही गई।इस कार्यक्रम में सभी मध्य विद्यालय के विज्ञान एवं गणित पढ़ाने वाले शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।मौके पर प्रवीण कुमार,इंदु कुमारी,शंभू महतो,राम सुजान सिंह, अभय कुमार, पल्लवी, रीता,सुमन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
