विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ में मंगलवार को उक्त विद्यालय में अध्ययनरत षष्टम वर्ग से अष्टम वर्ग तक के कूल 89 छात्र छात्राओं के बच्चों के बीच स्कुली बैग तथा नोटबुक वितरण किए गए। उक्त अवसर पर उपस्थित प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह ने बताया कि वर्ग षष्ठम में नामांकित 33 , वर्ग सप्तम में नामांकित 28 तथा वर्ग अष्टम में नामांकित 28 छात्र छात्राओं के बीच आज स्कुल बैग तथा नोटबुक वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड संसाधन केंद्र भगवानपुर से कूल 143 बैग उन्हें प्राप्त हुआ।शेष बचे स्कूल बैग व नोटबुक दूसरे दिन विद्यालय संचालन के दौरान वितरण किया जाएगा।
आज़ जो बच्चे उपस्थित थे उसके बीच वितरण कर दिया गया है। वितरण के उपरांत उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा । उन्होंने कहा कि पढ़ोगे लिखोगे तो भविष्य में महान बनोगे। उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह, शिक्षा समिति के अध्यक्ष जगतारिणी देवी, सचिव रुक्मिणी देवी, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सहनी, सुमन कुमार,तहसीन अंजुम, शंकर कुमार, ललिता कुमारी, नीलम कुमारी, नुतन कुमारी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
