नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्राइमरी और मिडिल स्कूल में प्रगति पत्रक वितरण एवं शिक्षक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने किया।

नावकोठी में मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू ने प्रगति पत्रक का वितरण किया एवं सभी वर्गों के टॉप 3 छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। चकमुजफ्फर में शिक्षक संघ के नेता कन्हैया कुमार,इंदु कुमारी आदि ने अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों के बीच प्रगति पत्रक का वितरण किया।

पूर्वी डफरपुर अपग्रेड मिडल स्कूल में वर्ग अष्टम का दीक्षांत समारोह का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि इं. रंजीत कुमार पमपम और हेड मास्टर हर्षवर्धन ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ने बच्चे को राष्ट्र निर्माता बताया और बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि आप समय का दुरुपयोग मोबाइल के इस्तेमाल में ना करें।बल्कि अपना समय का सदुपयोग कर राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहें।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि गुरु ब्रह्मा,विष्णु और महेश तीनों होते हैं।इसलिए गुरु का सम्मान करें।जहां जाए आपको हमारी शुभकामनाएं साथ रहेगी।इस अवसर पर शिक्षक मुकेश कुमार, मो सलमान, राजेश कुमार,मृत्युंजय कुमार सहित कई मौजूद थे।
