गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बखरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को शुभकामनाएं दीं।
बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रजनीकांत पाठक ने शिवप्रकाश गरीब दास को बधाई देते हुए कहा कि एक संघर्षशील युवा नेता को जिले का नेतृत्व सौंपना राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
वहीं जिला सचिव सुमन जीत सुमन ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ करेंगे तथा जिला कांग्रेस कमिटी को मजबूत बनाएंगे।
इस मौके पर सतीश बीरु, सुधीर कुमार सिंह, ओवैश खान, लक्ष्मी साहु, वृज मोहन पोद्दार, शांति झा, नूतन साह, रौशन बाबुल, रामनंदन चौधरी, केदार केसरी, मंजूर आलम, राजेन्द्र शर्मा, नन्द किशोर चौधरी, शहनवाज खान, दिलीप रजक, राम सिंह, कमल साहू, शोएव खान, कन्हैया सिंह, रामाश्रय सिंह, सुरेन्द्र पासवान, सागर शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
