नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा के विधायक संजय पासवान को राज्य मंत्री परिषद में मंत्री बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए नेताओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है।एनडीए कार्यकर्ता लगातार एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। जदयू प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने संजय पासवान को मंत्री बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सुभाकर मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद से बखरी विधानसभा में कभी भी किसी विधायक को मंत्री पद नसीब नहीं हुआ था, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बखरी विधायक को मंत्री परिषद में शामिल कर विधानसभा की जनता को सम्मानित किया है।संजय पासवान के विधायक बनने से बखरी विधानसभा का चौमुखी विकास होगा।जनता ने जिस विश्वास के साथ संजय पासवान को अपना समर्थन दिया है संजय पासवान उस कसौटी पर खड़ा उतरेंगे।
बधाई देने वालों में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्र,वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,अरविंद पासवान, हरिनंदन कुमार,धर्मवीर भारती,जय जय राम महतो,संतोष जयसवाल, भाजपा से प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,विश्वनाथ दास, अजीत कुमार सिंह, दीपक कानू,रानी गोस्वामी,सुधीर कुमार सिंह,रणवीर कुमार, शिवम वत्स,कपिल देव पोद्दार,नीतिश जयसवाल,लोजपा से प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर राय, राजन पासवान, चंदन कुमार,घनश्याम सिंह,पंकज पासवान, आनंद कुमार शैलेश सहित एनडीए के नेता शामिल है।
