विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रहे रिमझिम बारिश के कारण जहां आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं चुनावी तपिश भी प्रभावित हो रहे हैं। बारिश के कारण जहां तहां जलजमाव की भी स्थिति बन गई है। बीती रात लोगों को ठंड का एहसास हुआ तथा पंखा बंद कर लोगों को चादर ओढ़कर सोना पड़ा।दो दिन पहले प्रखंड क्षेत्र में चुनावी गर्मी के साथ साथ मौसम के विपरित ठंड की जगह गर्मी का एहसास हो रहा था। बीती संध्या में कूछ तेज़ बारिश हुई जिसके कारण अतरुआ चौक पर पानी जमा हो गया। कारण सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलने के कारण अतरुआ तेघड़ा पथ पर शिव मंदिर से आगे सड़क की ऊंची ढलाई कर दी गई है। चौक की तरफ ढलाई नहीं हुई है,जिसके कारण पानी सड़क पर जमा हो गया। आसपास के दुकानदारों में इसे लेकर कुछ देर हलचल मचा रहा। इतना ही नहीं बारिश के कारण शुक्रवार को दिन में बहुत कम चुनाव प्रचार वाहन क्षेत्र में निकला तथा प्रचार में जुटे विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी क्षेत्र में जाने से परहेज़ करते नजर आए।जिसके कारण चुनावी शोर शांत दिखाई दिया। कूल मिलाकर शुक्रवार को चुनावी चर्चा भी प्रभावित दिखाई दिया वहीं आमलोग शुक्रवार को दिन भर घर में दुबके रहे। दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। जरुरतमंद लोग ही जरुरी काम से घर से बाहर निकले। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र की सड़कें भी लगभग सुना रहा।बारिश के कारण बिजली की भी आंख-मिचौली का खेल दिन भर प्रखंड क्षेत्र में चलता रहा। इतना ही नहीं बारिश के कारण रबी फसल की बुआई भी प्रभावित हो रही है।
