नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत।जानकारी के अनुसार पूर्वी डफरपुर बूढ़ी गंडक नदी से शुक्रवार को उपलाता हुआ एक युवक की लाश मिली है।लाश मिलने की खबर मिलते ही से लोगों की भारी भीड़ बूढ़ी गंडक नदी किनारे उमड़ पड़ी।मृतक की पहचान इनैया के रामचंद्र पोद्दार के 24 वर्षीय पुत्र शिवम पोद्दार के रूप में हुई है।इसकी जानकारी नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने उपलता हुआ लाश को देखकर लोगों को दिया।ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, एस आई रंजीत कुमार दलबल के साथ सूचना स्थल पर पहुंच कर नदी से शव को बाहर निकलवाया।कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इधर शिवम की लाश मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।मां सीता देवी,पत्नी आरती देवी, पुत्री शिवानी कुमारी, पुत्र रूपेश कुमार आदि के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
29 अक्टूबर से ही वह घर से गायब था।उसी दिन से परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे। थक हार कर शुक्रवार को उसके लापता होने की सूचना पुलिस पदाधिकारी को भी दी थी। परिजनों ने बताया कि वह नदी में कैसे डूब गया इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मृतक शिवम मजदूरी करता था जिससे उसके परिवार का भरणपोषण होता था।इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया जा रहा था।
