गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर कुल 19 लीटर महुआ शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान बखरी वार्ड-26 निवासी स्व. रामबदन चौधरी के पुत्र धरम चौधरी, बखरी सलौना वार्ड-6 निवासी स्व. विनोद राउत के पुत्र शिव राउत, बखरी वार्ड-14 पुरानी थाना रोड निवासी बालेश्वर चौधरी के पुत्र कुंदन कुमार चौधरी को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु भेजा गया है।पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप देखा जा रहा है।
