गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील राय की माता सुशीला देवी (उम्र 90 वर्ष) के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुशीला देवी जिला परिषद बखरी सह भाजपा नेता घनश्याम राय की भाभी भी थीं।
जानकारी के अनुसार उनके निधन के बाद सिमरी स्थित पैतृक निवास पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पाठक, मुकेश महतो, शिक्षक दिलीप कुमार सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।परिजनों ने बताया कि सुशीला देवी सरल, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की थीं, जिनके निधन से परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
