गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चतुरानंद ठाकुर का निधन हो गया है।जिससे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।दिवंगत ठाकुर 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उन्होंने उच्च विद्यालय समसा में कई वर्षो तक सेवा दी थी।साथ ही एक बेहतरीन फुटबॉलर के रूप में भी जाने जाते थे।वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके निधन पर कई लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
