विकास का कोई संकल्प नहीं रहेगा अधूरा – मंत्री सुरेंद्र मेहता
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
“विकास का कोई संकल्प नहीं रहेगा अधूरा, एक और स्वप्न आज हुआ है पूरा”—इसी संकल्प के साथ बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के किरतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या–2 के अकहा गांव में वर्षों से चिरप्रतीक्षित काली स्थान मंदिर परिसर संपर्क पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार ने पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री सुरेंद्र मेहता किया गया।
उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। संकल्प से भी ज्यादा विकास का काम क्षेत्र में होगा,जिसकी कल्पना नहीं। उन्होंने वृहस्पतिवार को उक्त कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना के तहत पुलिया निर्माण के साथ मिट्टी भराई, ईंट, सोलिंग तथा पीसीसी ढलाई का कार्य किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज कुमार सिंह, राजेश कुमार पोद्दार, सुरेन्द्र महतो, मनीष सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, जय शंकर सिंह, विजय सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कहा गया कि योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यारंभ के मौके पर संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि सभी पथों एवं पुलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर प्रसन्नता जताई और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
