नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय, बेगूसराय का बुधवार को जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री के द्वारा ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर निरीक्षण किया गया।
मौके पर मौजूद जिला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी ने बताया कि सरकार के द्वारा ज्ञान भारतम मिशन के तहत 75 वर्ष से पुरानी जितनी भी हस्तलिखित पांडुलिपि है,उसको संरक्षित तथा सूचीबद्ध करने का कार्य भारत सरकार के ज्ञान भारतम पोर्टल के द्वारा किया जा रहा है तथा ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।बाद में डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा। नव नालंदा महाविहार नालंदा को क्लस्टर बनाया गया है। जिसके अंतर्गत 14 जिले में इसको डिजिटल करने का काम किया जा रहा है।
नालंदा से आई टीम में शामिल विकास सिंह ने बताया कि अभी तक भारत सरकार के द्वारा बेगूसराय में 588 पांडुलिपियों को चिह्नित किया गया था लेकिन 613 पांडुलिपि प्राप्त हो चुके हैं।डॉ प्रशान्त कुमार प्रधानाध्यापक ने सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय में स्थित देवनागरी,तिरहुता/ मिथिलाक्षर लिपि के साथ साथ गणित के ज्यामिति के भी हस्तलिखित पांडुलिपियों को दिखाया।जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय के वर्ग कक्ष,पुस्तकालय एवं भवन का निरीक्षण किया गया।साथ ही पांडुलिपियों को ले प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
मौके पर टीम में शामिल सुशांत कुमार,प्रधानाध्यापक डॉ प्रशांत कुमार, शिक्षक सुरेश पाठक समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
