गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
केशरवानी समाज के युवा संगठन केशरवानी तरुण सभा के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नवचयनित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष विकास केशरी,उपाध्यक्ष राहुल केशरी एवं विकास कुमार,महामंत्री चिराग केशरी,सचिव पंकज केशरी एवं शुभम केशरी तथा कोषाध्यक्ष रुपेश केशरी को पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दिलीप केशरी, उपाध्यक्ष रामदयाल केशरी, महासचिव गुड्डू केशरी, केदार केशरी एवं अनुराग केशरी ने संयुक्त रूप से नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समाज के हित में कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को एकजुट रखने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने नव पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
