By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: सर्वमंगला विद्या विहार के पूर्ववर्ती छात्र एवं एसडीएम पद पर चयनित कुमार सेनजीत का हुआ अभिनंदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > सर्वमंगला विद्या विहार के पूर्ववर्ती छात्र एवं एसडीएम पद पर चयनित कुमार सेनजीत का हुआ अभिनंदन
बेगूसराय

सर्वमंगला विद्या विहार के पूर्ववर्ती छात्र एवं एसडीएम पद पर चयनित कुमार सेनजीत का हुआ अभिनंदन

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 29, 2026 7:30 pm
AV BHARAT NEWS
2 days ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के वृंदावन रोड, पहसारा स्थित सर्वमंगला विद्या विहार में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र एवं 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर एसडीएम पद पर चयनित कुमार सेनजीत के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं आशु कुमारी, अंकिता कुमारी, वैष्णवी एवं दामिनी कुमारी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कुमार सेनजीत का मिथिला पाग, पुष्पमाला और चादर भेंट कर सम्मान किया। विद्यालय के निदेशक सरोज कुमार झा ने उन्हें माँ सरस्वती की तस्वीर भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक गोविन्द कुमार ने “तुझे सूरज कहूँ या चंदा” गीत प्रस्तुत किया। गीत सुनकर उपस्थित लोगों के साथ-साथ कुमार सेनजीत के माता-पिता किरण देवी एवं रामबाबू सिंह भी भावुक हो गए।

अपने संबोधन में कुमार सेनजीत ने कहा कि उनकी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत सर्वमंगला विद्या विहार से हुई थी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से उन्हें जो शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन मिला, वही उनकी सफलता की मजबूत नींव बना। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी, वे हरसंभव सहयोग के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और समय-समय पर विद्यालय आते रहेंगे।

सम्मान समारोह के दौरान कुमार सेनजीत अपने पुराने विद्यालय को देखकर भावुक हो उठे। उन्होंने विद्यालय के कक्षों का भ्रमण कर बचपन की यादें ताजा कीं और अपने सभी पूर्व शिक्षकों का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम को कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक परमानंद सिंह ने की, जबकि संचालन विद्यालय के पूर्व शिक्षक चंद्र किशोर ठाकुर ने किया। अंत में विद्यालय के निदेशक सरोज कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि किसी भी बड़े पद के साथ जिम्मेदारियां और लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कुमार सेनजीत अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में राजन झा, दिलीप कुमार, विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार झा, पुन्नू पंडित, राजीव कुमार, सुमन कुमारी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, रितु कुमारी, त्रिलोकी सिंह, भोला कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार उर्फ फूलो, शिवेश रंजन, उमेश साहनी, ललन झा, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You Might Also Like

बखरी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर युवाओं ने किया माल्यार्पण, स्वराज्य से प्रेरणा ली
बीपी स्कूल परिसर में प्रस्तावित अल्पसंख्यक छात्रावास पर गिरिराज सिंह ने जताई आपत्ति
बारहगामा सेवा समिति ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा:भाजपा की राजनीति ही लोगों की सेवा रही है
अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा को सफल बनाने के लिए नावकोठी में तैयारी बैठक आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article झमाझम बारिश ने बदला मौसम, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Next Article बखरी व्यवहार न्यायालय को मिला नियमित फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट, अधिवक्ताओं में खुशी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up