गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव स्थित चंद्रभागा नदी से सोमवार को पुलिस ने एक 16 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान लौछे निवासी त्रिवेणी साह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, नदी में शव दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पाकर सीडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार तथा एसआई कैलाश यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि मृतक गोलू कुमार पिछले चार दिनों से लापता था। घटना की खबर से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
