गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी अनुमंडल सभागार में ईद एवं चैती दुर्गा पूजा के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई।
एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्ती भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि शांति और आपसी सहयोग बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी आपसी सद्भाव और शांति के साथ पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सकता है।इस दौरान बीडीओ कुमार मुकेश, बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित थे।
