नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेज आंधी- तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त व पेड़ गिरने से बिजली के 5 पोल तार सहित ध्वस्त हो गया।
मंगलवार सुबह तेज आंधी और तूफान से नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में काफी छति होने का अनुमान है।तेज हवा से कई पेड़ गिर गए।आम और लीची की फसलों को भी काफी नुकसान हुई है।रजाकपुर पंचायत के चक्का शर्मा टोला चौक पर सुबह हुई तेज आंधी में एक बड़ा महुआ का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। जिससे 5 पोल सहित बिजली का तार गिर गया।घटना के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था,जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एआई वाई एफ के जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गांव में कई बिजली पोल काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जो तेज हवा या बारिश में कभी भी गिर सकते हैं।
घटना की जानकारी कनीय विद्युत अभियंता विमल कुमार साहा को दिया गया। जानकारी होते ही शीघ्र कार्रवाई करते हुए पांचो पोल को मशीन मंगा कर खड़ा किया गया और बिजली का तार खिंचवाकर शीघ्रतापूर्वक विद्युत आपूर्ति किया गया। विद्युत आपूर्ति होते ही उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।
