गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र के शकरपुरा, चकहमीद, अक्हा, मक्खाचक, सलौना पठानटोली, बागवन, इस्माइल नगर, गरही टोला, बखरी में बकरीद का पर्व गुरुवार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश एवं समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा गया। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए तथा लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के बीच खुशियां बांटी। पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी।
प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी रखी गई, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
