गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
क्षेत्र की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं बौद्धिक संस्था श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें स्थापना दिवस सप्ताह समारोह का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष संतोष भारती गुड्डू तथा संचालन सचिव अमित कुमार पोद्दार ने किया।समारोह के पहले दिन विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ लिखित क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सचिव अमित कुमार पोद्दार ने बताया कि 21 जुलाई को चित्रांकन एवं मेहंदी प्रतियोगिता, 22 जुलाई को विभिन्न वर्गों के लिए भाषण प्रतियोगिता, 23 जुलाई को मौखिक क्वीज तथा 27 जुलाई को वार्षिकोत्सव समापन सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक समिति के सदस्य नंदलाल पंडित एवं राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जयदेव सन्याल एवं सिधेश आर्य, पूर्व सचिव नीरज नवीन, सह सचिव कोमल आर्य, कार्यक्रम संयोजक नीरज राय, कार्यक्रम प्रभारी राजन कुमार, पत्रकार सुमन झा सहित पुस्तकालय के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


