विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में नामजद एवं गैर जमानती वारंट के आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के भीठ गांव निवासी स्वर्गीय उमाकांत मुखिया का 20 वर्षीय पुत्र है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि संजीत कुमार की गिरफ्तारी भगवानपुर थाना कांड संख्या 316/25, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 के संबंध में की गई है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट की धारा 27 सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को भगवानपुर थाना लाया गया।
पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


