विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
तेयाय ओपी क्षेत्र स्थित तेघड़ा अतरुआ मुबारकपुर पथ जो अति व्यस्त मार्गों में एक है। उसके ठीक पुरब किनारे अतरुआ चौक से ठीक दो किलोमीटर की दूरी पर तेघड़ा की ओर जाने वाली पथ पर वर्षों से एक सूखा पेड़ खड़ा किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। उक्त पेड़ की बहुत सी शाखाएं टूट कर गिर भी चुकी है तथा यह इतना सूख गया है कि उसका उपरी परत भी उखड़ कर गिर चुका है।वह कभी भी जमीन पर धाराशाई हो सकता है, जिससे जान-माल को भी खतरा हो सकता है। कारण अतरुआ तेघड़ा पथ बहुत ही व्यस्त मार्ग है, जिसपर चौबीस घंटे दो पहिया वाहन सहित बड़े मालवाहक व सवारी गाड़ियां सरपट दौड़ती रहती है।

इसकी व्यस्तता को देखते हुए इस मार्ग को चौड़ीकरण कर दिया गया है। चौड़ीकरण होने के बाद से यह मार्ग और ज्यादा व्यस्त हो गई है। वहीं इस व्यस्त मार्ग के ठीक किनारे विशाल सूखा पेड़ खड़ा है जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अब मौसम भी तेजी से बदल रहा है तथा आने वाले दिनों में हवा वारिस का समय होगा जिसके कारण यह पेड़ धराशाई हो सकता है। लोगों का मानना है कि उक्त पेड़ के गिरते समय अगर कोई वाहन व राहगीर उसके चपेट में आ जाता है तब जान-माल को खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं यह वृक्ष पुरी तरह सड़क पर झुका हुआ भी है। जिसके वजह से यह जब भी गिरेगा तो सड़क पर ही गिरेगा। उक्त मार्ग से नित्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना होता है लेकिन सबकुछ देखते हुए भी सभी इस ख़तरे से अनजान बने हुए हैं।
