नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यंग ब्रिगेड द्वारा संचालित निःशुल्क पाठशाला शहीद मेज़र अरविंद बजाला पाठशाला में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्माण दिवस मनाया गया।अध्यक्षता जितेंद्र पासवान ने किया और मंच संचालन चंदन कुमार ने किया।सबसे पहले पाठशाला के शिक्षकों के द्वारा डॉ अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता कौशल महतों ने पुष्पांजलि के बाद बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बच्चों और अभिभावकों से उनके नक्शे कदम पर चलने की अपील की।जितेंद्र पासवान ने विस्तृत रूप से बाबा साहेब अंबेडकर के जीवनी को बच्चों के समक्ष बताते हुए कहा कि रखा,किस प्रकार बाबा साहेब ने अपने संघर्षों से समाज में न केवल अपना पहचान बनाया बल्कि समाज को एक नया दिशा भी प्रदान किया।
जितेंद्र पासवान ने बच्चों से अंबेडकर के जीवन से सीख लेने की अपील की।पाठशाला के संचालक सह अध्यक्ष अमन कुमार ने भी डॉ अंबेडकर के जीवन के कुछ अंश बच्चों के बीच रखा।अमन कुमार ने बताया किस प्रकार अंबेडकर ने अपने शिक्षा रूपी हथियार के बलबूते भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी विद्वत्ता का लोहा मनवाया।डॉ अंबेडकर न केवल दलितों व पिछड़ों के नेता थे बल्कि उन्होंने महिलाओं और श्रमिकों को कानून के जरिए अधिकार प्राप्त करवाए।इस दौरान चंदन कुमार,डॉ जितेंद्र, कल्याणी कुमारी, कृष्णा कुमारी व पाठशाला के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
