नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
धान अधिप्राप्ति विपणन बर्ष 2025- 2026 में जिला पदाधिकारी बेगूसराय से प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड डफरपुर, पहसारा पश्चिम एवं महेशवाड़ा के शिष्टमंडल मिला।
शिष्टमंडल में पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार , संजीव कुमार,राम शंकर सिंह एवं प्रबंधक ललन कुमार ने जिला पदाधिकारी से निवेदन किया कि उक्त चार पैक्स रजाकपुर सहित नावकोठी प्रखंड में मेसर्स कृष्णा राइस मिल देवना के साथ ही टैगिंग हेतु पुनर्विचार किया जाए।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा मेसर्स कृष्णा राइस मिल देवना के कर्मचारी व्यवहार कुशल एवं अध्यक्षों को लोकतांत्रिक मर्यादा से पेश आते हैं।
किसानों का धान ससमय मिलिंग करके बिहार राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग को चावल आपूर्ति कर देते हैं।इसलिए मिलर की भूमिका सबसे अहम है। जिला टास्क फोर्स की बैठक के पहले आवेदन देकर मेसर्स कृष्णा राइडर्स मिल देवना में हमलोगों को टैग किया जाए की मांग की थी।लेकिन हमें वैद्यनाथ मिल्स में टैग कर दिया गया।इसपर पुनर्विचार किया जाए।
