शनिवार को धन के देवता कुबेर व आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की श्रद्धालुओं ने की पूजा
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
शनिवार को धनतेरस को लेकर भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कहा जाता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन भगवान धनवंतरी का जयंती मनाने का भी विधान है। भारत सरकार इस दिन को आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाने की घोषणा कर चुकी है।
धनतेरस में धन के देवता कुबेर तथा आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इसलिए प्रखंड क्षेत्र के कुछ व्यवसायी शनिवार को उपरोक्त दोनों देवता का विधि पूर्वक पूजा अर्चना की।
मान्यता के अनुसार इस दिन धनिया, नमक, हल्दी, झाड़ू आदि की खरीदारी करने से घर में धन, उत्पादन, समृद्धि तथा वृद्धि का योग बना रहता है तथा सालों भर घर में धन, अन्न की कमी नहीं होती है। घर में शुद्धता, पवित्रता बनी रहती है।
इसलिए शनिवार को लोगों ने इन वस्तुओं की खरीदारी कर घर लाया। वहीं इस दिन सोना, चांदी के आभूषण, स्टील, फूल, पीतल सहित अन्य धातुओं का बर्तन तथा इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, गाड़ी आदि की भी खरीदारी कर घर लाये।
इस दौरान प्रखंड क्षेत्र स्थित बनवारीपुर, भगवानपुर, सूर्यपुरा, हांरीचक, अतरुआ आदि बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी गई। इस दौरान बाजारों में रौनक देखने को मिला। आज़ से पांच दिवसीय दिवाली आरंभ हो गया।
धनतेरस के दिन श्रद्धालु अपने-अपने घरों में तेरह दीपक जलाकर सुख समृद्धि की कामना भी की।
