नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा मुखिया जी चौक स्थित मिडिल स्कूल से दक्षिण होने वाले भव्य पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ व हनुमत पूजन की तैयारियों के लिए बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष टुन्नी सिंह ने तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।मौके पर अयोध्या से आए दिव्यानंद महाराज ने बताया कि आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वेदाचार्यों की ओर से विधि-विधानपूर्वक श्री हनुमत रक्षा कवच, हवन-यज्ञ,कन्या पूजन, विराट संत सम्मेलन, प्रवचन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।यज्ञ में श्रद्धालुओं के ठहरने, प्रसाद वितरण,पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
उपाध्यक्ष कारी सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं।सदस्यों ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।वहीं संपूर्ण ग्राम वासियों से यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग करने का अपील किया।
इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, दरेश सिंह,रामानंद सिंह,कोषाध्यक्ष बिपिन सिंह,राजदेव सिंह, शिवम वत्स,चन्दन कुमार,रामू,वासो सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।
