गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला पिकेट इलाके के एक गांव से बीए की परीक्षा देने गई 19 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीए की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने शादी की नीयत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।
इस मामले में पिता ने अपने ही गांव के रौशन कुमार, रिजिया देवी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, दुनीलाल पासवान और बैजू पासवान को नामजद आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
