गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
बखरी प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को नई मजबूती मिली है।रविवार को पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार देव एवं प्रवेक्षक गजानंद राय की उपस्थिति में सभी क्रियाशील सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार को बखरी प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया। उनके निर्वाचन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
सुनील कुमार के अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष बीके राय, जवाहर राय,भावेश पासवान, निशांत वर्मा, अर्चना कुमारी,नरेश महतो, लड्डूलाल राय, मोहम्मद मौज्जम, योगेंद्र महतो, जितेंद्र सिंह, रामविनय कुमार, अजय कुमार, तारकेश्वर साह, प्रमोद कुमार सिंह, रामपुकार सिंह, चंदन कुमार, लक्ष्मण पटेल, नित्यानंद सिंह, अमर कुमार सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत कि
