गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर पुलिस ने थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में दो अलग-अलग मामलों के चार प्राथमिक अभियूक्त के अलावे अन्य एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 172/25 के प्राथमिक अभियूक्त मो कैशर,मो बलर,मो मोनाकिन को पर्रा पंचायत के सरौंजा से। थाना कांड संख्या 16/26 के प्राथमिक अभियूक्त फुलेना तांती को सहुरी से वही थाना कांड संख्या 170/23 के वारंटी विक्रम कुमार को वीरपुर पश्चिम पंचायत से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
