अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन समारोह सह गांधी जयंती के मौके पर गुरुवार को को नगर परिषद तेघड़ा की सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सफाई कर्मी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर को स्वच्छ रखने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सफाई दूत तथा वार्ड जमादार एवं कर्मियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छता का सपना और लाल बहादुर शास्त्री का जय जवान ,जय किसान का नारा आज भी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सेवा परमो धर्म: की भावना को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वही नगर कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल ने महापुरुषों के बताए स्वच्छता, सादगी और कर्तव्य निष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वही मुख पार्षद सोनाली भारती ने कहा कि यह सम्मान पूरे नगर वासियों का है उन्होंने स्वच्छ वातावरण बनाने में सभी नागरिकों के सहयोग को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी ऋषभ कुमार गुप्ता ने नगर वासियों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान पाकर भावुक हुए सफाईकर्मी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था में इनका बहुत अहम योगदान है।
