अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा / बेगूसराय
तेघड़ा कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश के विकास और मानवता के लिए दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की सभी पार्टियां गांधीवादी विचारधारा का समर्थन करती हैं, लेकिन सत्ता में बैठे कुछ लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा का पक्ष लेते हें। उन्होंने जोर दिया कि पूरा देश गांधीवादी विचारधारा के साथ है और सभी मिलकर नाथूराम गोडसे की विचारधारा, नफरत और आतंक को पराजित कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे।
प्रखंड अध्यक्ष ने जीएसटी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले जीएसटी बढ़ाती है और फिर उसे घटाती है। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर भी चिंता जताई सांसदों से सवाल किया कि जो लोग घर-घर जाकर जीएसटी के फायदे बता रहे हैं, उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जीएसटी किसने बढ़ाई थी और अब किसने घटाई है। कांग्रेस नेता दीपक कुमार ने कहा कि सत्य ,अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफरत के सामने शांति, भाईचारे ,सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। मौके पर अताउर रहमान, रामबाबू साह, बद्री सिंह, विभेश सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ मुखिया, कन्हैया कुमार सिंह, बैजनाथ चौधरी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।
