नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय में बुलडोजर एक्शन से नाराज बीजेपी समर्थक ने काटी अपनी चोटी, कहा- नहीं चाहिए ‘टिकी वाली’ सरकार, का वीडियो वायरल। प्रशासन की टीमें अतिक्रमण के खिलाफ काईरवाई करते हुए लगातार बुलडोजर चला रही है।हर दिन बुलडोजर की गूंज सुनाई पड़ रही है।
लोहिया नगर गुमटी के पास झोपड़ियों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।इस दौरान बुलडोजर एक्शन से नाराज एक बीजेपी समर्थक ने अपने सिर की लंबी चोटी काट ली।उ सने बताया गिरिराज सिंह को देखकर उसने अपनी चोटी रखी थी।चोटी काटने वाले लड़के का नाम कुंदन महतो बताया गया है। वहीं, चोटी काटने का उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुंदन का कहना है कि, उसके चाय की दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया।इस दुकान से उसके पूरे परिवार का भरण पोषण होता था।इस दौरान उसका घर भी ढाह दिया गया। पूरे परिवार के साथ वह आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।बुलडोजर की कार्रवाई से आहत कुंदन महतो ने अपने सिर की चोटी को काटकर एनडीए सरकार के खिलाफ विरोध जताया।विरोध जताते ही इसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल होने लगा।जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।
युवक ने बताया कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चोटी को देखकर उसने भी 10 साल से चोटी रखा है। लेकिन जब उसका घर और चाय दुकान जेसीबी से तोड़ दिया गया तो सरकार से भरोसा उठ गया।उसने कहा कि जब घर और कारोवार ही नहीं बचा तो टिकी रखकर क्या करेंगे।
